Monday, July 7, 2025

जानें किस मामले में आज राहुल गांधी को रांची के कोर्ट में होना है पेश [Know in which case Rahul Gandhi has to appear in Ranchi court today]

21 मई को हुई थी पिछली सुनवाई

रांची। आज राहुल गांधी को रांची के पीएमएलए कोर्ट में उपस्थित होना है। इस मामले में पिछली सुनवाई 21 मई को हुई थी।

जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था। बता दं कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने याचिका दायर की है।

राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया है, वो अपमानजनक है।

उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। जिस पर रांची के एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने 11 जून को राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया।

अमित शाह को हत्यारा कहने का आरोप

नवीन झा ने याचिका में यह आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को राहुल गांधी के द्वारा हत्यारा कहा गया।

दिल्ली के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह जैसे लोग पार्टी के अध्यक्ष बन जाते हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हो सकता।

आज होगी सुनवाई

अब राहुल गांधी के वकील की तरफ से मंगलवार को कोर्ट में क्या दलील रखी जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

राहुल गांधी सशरीर पेश होते हैं या फिर उनके वकील द्वारा एक बार फिर वक्त मांगा जाता है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस सांसदों की मांग-राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Jio-BlackRock का शानदार आगाज, पहले NFO में जुटाए इतने करोड़ [Jio-BlackRock made a great start, raised so many crores in the first NFO]

Jio-BlackRock: मुंबई, एजेंसियां। Jio BlackRock एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img