Tuesday, October 21, 2025

लंबी छुट्टी पर चले गए केके पाठक, एस सिद्धार्थ को मिला शिक्षा विभाग के ACS का प्रभार

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है।

दरअसल बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस (ACS) केके पाठक की छुट्टी मंजूर कर ली गयी है।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे केके पाठक ने छुट्टी के लिए अर्जी थी दी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

अब केके पाठक की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ निभाएंगे। केके पाठक 3 जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे।

इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। वहीं, केके पाठक के अचानक छुट्टी पर जाने के फैसले को स्कूलों में टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी से जोड़ा जा रहा है।

बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 8 जून तक स्कूलों को पूर्णत: बंद करने का आदेश दिया था।

लेकिन, केके पाठक ने उस आदेश को संशोधित कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी। इस पूरे मामले में सीएम नीतीश कुमार केके पाठक से बेहद नाराज हैं। इसी बीच केके पाठक ने ईएल (EL) लीव के लिए आवेदन दिया था।

दरअसल बीते 31 मई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी रिटायर होने वाले थे।

केके पाठक की अनुशंसा पर भी सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया था। बताते चले कि कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, केके पाठक के काफी भरीसेमंद अधिकारी हैं, लेकिन उनको एक्टेंशन नहीं मिलना भी एक कारण हो सकता है।

केके पाठक के अचानक लंबी छुट्टी पर जाने से सवाल उठने लगा है कि क्या केके पाठक फिर से शिक्षा विभाग में लौटेंगे या सरकार उनकी शिक्षा विभाग से विदाई कर देगी।

इसे भी पढ़ें

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 विदेशी समेत 14 लड़के और लड़कियां धराये

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह में मालगाड़ी डीरेल, 4 डब्बे पटरी से उतरे, कोयला परिवहन बाधित पिछले महीने...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह। गिरिडीह स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग से कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे...

Bihar elections: बिहार चुनाव से पीछे क्यों हटा JMM? कौन हैं राजीव रंजन, जिन्होंने ‘कलह’ में खोजा ‘मौका’?

Bihar elections: रांची। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं। बिहार में कांग्रेस-आरजेडी-लेफ्ट आपस में उलझे पड़े हैं।...

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा 2025: इन सामग्रियों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, जानें पूरी लिस्ट

Govardhan Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त...

Jharkhand govt holiday policy: झारखंड सचिवालय में छुट्टियों की बहार

Jharkhand govt holiday policy: रांची। झारखंड सचिवालय में इस सप्ताह छुट्टियों की बहार है। अगले सात दिनों में सचिवालय सिर्फ एक दिन खुलेगा। केवल 24...

Navi Mumbai fire incident: नवी मुंबई में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 4 की मौत और...

Navi Mumbai fire incident: मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई के वाशी में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों...

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने किया ऐलान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM चेहरे

Upendra Kushwaha: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि नीतीश...

Bihar Elections: बिहार चुनावः उपेंद्र कुशवाहा बोले-नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM फेस

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA...

Bhai Dooj 2025: जानिए भारत के अलग-अलग राज्यों में भाई दूज कैसे मनाया जाता है

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज भाई-बहन के पवित्र और अनोखे रिश्ते का त्योहार है, जो दिवाली के दो दिन बाद और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories