नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक वर्तमान मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक खतरे और भारत में संवैधानिक लोकतंत्र के अंत का संकेत है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया।
ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश किया और 10 दिन की उनकी हिरासत का अनुरोध किया।
इसे भी पढ़ें
पूर्व विधायक अवधेश राय बिहार के बेगुसराय से भाकपा के उम्मीदवार होंगे





