MP NEET UG 2025 Counselling:
भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश NEET UG 2025 की Mop-Up Round काउंसलिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक रोक दिया गया है। यह निर्णय Medical Counseling Committee (MCC) द्वारा नई MBBS सीटें जोड़ने और All India Quota (AIQ) राउंड 3 में बदलाव के कारण लिया गया है।
क्यों स्थगित हुई काउंसलिंग?
MCC ने NEET UG 2025 राउंड 3 में 139 नई MBBS सीटें जोड़ी हैं। इसके अलावा, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट (पंजाब) में 8 सीटें (UR-3, OBC-2, SC-2, EWS-1) जोड़ी गई हैं। नई सीटों के जुड़ने से पूरे देश की सीट वितरण प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसके चलते MP DME ने स्टेट Mop-Up राउंड का शेड्यूल रोक दिया है।
रजिस्ट्रेशन और रिजाइन लिंक
MP DME ने जानकारी दी है कि Registration और Resignation लिंक 7 अक्टूबर 2025 से एक्टिव होंगे और ये लिंक AIQ राउंड 3 के अलॉटमेंट रिजल्ट आने तक खुले रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे dme.mponline.gov.in वेबसाइट पर नियमित रूप से नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
आगे क्या करें उम्मीदवार?
जल्दबाजी न करें, MCC द्वारा नए शेड्यूल जारी होने का इंतजार करें। अपने डॉक्यूमेंट्स और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तैयार रखें। जैसे ही MP DME नई तारीखें जारी करेगा, आधिकारिक वेबसाइट: dme.mponline.gov.in पर जाकर उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें
NEET UG 2025: काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू