Sunday, October 19, 2025

Karva Chauth: दुर्लभ संयोगः कृतिका नक्षत्र और सिद्धि योग में 10 अक्टूबर को मनेगा करवा चौथ शाम 7.58 बजे होगा, चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दें

- Advertisement -

Karva Chauth:

रांची। रांची कार्तिक मास के कृष्णपक्ष चतुर्थी यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। महिलाएं करवा चौथ के दिन निर्जला उपवास रखती हैं। दिन भर व्रत रहने के बाद रात में चौथ का चांद देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखकर सुहागिनें व्रत का पारण करती हैं। पंडित रमेश द्विवेदी के अनुसार करवा चौथ एक संध्या व्यापनी व्रत है।

इस बार 10 अक्टूबर को यह व्रत पड़ रहा है। इसी दिन चंद्रदर्शन रात्रि 07.58 बजे है। इसके बाद ही चंद्रमा का पूजन और दर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ चाल बदलेंगे। 10 अक्टूबर को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान, सम्मान, यश, कीर्ति का कारक माना गया है।

वहीं, चंद्रमा मन के कारक हैं। यह दुर्लभ संयोग सभी के लिए शुभ फलदायक हैं। कृतिका नक्षत्र और सिद्धि योग में करवा चौथ का व्रत महिलाएं रखेंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
व्रत का संकल्प लें चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखें।

संध्या काल में श्री गणेश, मां गौरी, भगवान शिव और चंद्रदेव का ध्यान कर करवा चौथ व्रत की कथा सुनें और उनसे अपने सुहाग की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें। मां पार्वती को शृंगार सामग्री अर्पित करें और मिट्टी के करवा (कलश) में जल भर कर पूजा स्थान पर रखें। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दें।

फिर छलनी में दीप जलाकर उसकी ओट से चंद्रमा को देखें और इसके बाद उसी छलनी से अपने पति का चेहरा निहारें, इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर आशीर्वाद लें। समाज की सरिता बथवाल ने कहा कि महिलाएं करवा चौथ का व्रत परंपरागत रूप से बड़ी श्रद्धा और सादगी से करती हैं। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। भगवान शिव–पार्वती, गणेश और चंद्रदेव की पूजा की जाती है।

शाम को महिलाएं सोलह शृंगार कर सजती हैं और कथा सुनती हैं। इस व्रत में पति की लंबी उम्र, दांपत्य सुख और समृद्धि की कामना की जाती है। रात को खाना खाती हैं। चूरमा, शीरा, पूड़ी व सब्जी मुख्य रूप से बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें

क्यों है इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ ? 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories