बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में बीजेपी नेता और एडवोकेट देवराजे देवगौड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
देवराजे पर अश्लील वीडियो के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। ये वही वीडियो फुटेज हैं, जिनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई देते हैं।
बता दें कि रेवन्ना इस समय फरार चल रहे हैं। सूचना है कि वे जर्मनी भाग गये हैं। रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से सांसद हैं औऱ इस लोकसभा चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद रेवन्ना के समर्थन में चुनावी सभा कर चुके हैं।
इसी सेक्स स्कैंडल में पीएम HD देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को SIT ने 4 मई को गिरफ्तार किया है।
उनको महिला की किडनैपिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। 2 मई को राजू एचडी ने केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
इसमें राजू ने कहा है कि उसकी मां 6 साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्म हाउस में काम कर रही थी।
3 साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने चले गये। लेकिन कुछ दिन पहले उसका एक परिचित सतीश आया उसकी मां को लेकर चला गया।
कुछ दिन बाद वो मां को वापस घर ले आया। इस बीच सोशल मीडिया पर रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल किया गया।
इसे भी पढ़ें