मुंबई, एजेंसियां : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। महीनों से कपिल शर्मा शो के फैन्स को इसका इंतजार था।
30 मार्च को द ग्रेट इंडियन कपिल शो Netflix पर स्ट्रीम हो चुका है। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह की जोड़ी दर्शकों को हंसाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है।
लंबे अरसे तक कॉमेडी नाइट विद कपिल के जरिए दर्शकों का हंसाने वाले कपिल अब नए नाम से कॉमेडी शो लेकर आ चुके हैं, जो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के टाइटल से जाना जाएगा।
कॉमेडियन का द ग्रेट इंडियन कपिल शो फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार रात 8 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
लेकिन अब कॉमेडी का मजा फैन्स के लिए दोगुना हो गया है, क्योंकि ओटीटी पर आने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर की वापसी हो गयी है और वह पहले की तरह इस बार भी फैंस को ठहाके लगाने की कोई कसर बाकी छोड़ रहे।
भले ही इस शो का नाम बदल गया है, लेकिन इस शो का थीम अभी भी वहीं है। कपिल शर्मा शो के इतिहास में देखा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्स इस शो में एंट्री लेते हैं। कुछ ऐसे ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बॉलीवुड सेलेब्स को बुलाया जाएगा।
इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले एपिसोड में पहले गेस्ट थे रणबीर कपूर। वह अपनी मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ आये थे।
तीनों ने रीबन काटकर शो को हंसते-मुस्कुराते लॉन्च किया। सोफे पर बैठते ही रणबीर, नीतू और रिद्धिमा ने कपूर खानदान से जुड़ी कई कहानियां शेयर कीं।
पहला एपिसोड देखने के बाद दर्शकों को जो चीज़ सबसे ज्यादा पसंद आयी, वो थी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी है।
जिस तरह से उन्होंने पहले एपिसोड के शुरुआती कुछ मिनटों में धमाल मचाया उससे साफ है कि यह शो भी सुपरहिट होने वाला है।
इसे भी पढ़ें