रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झाखंड में गठबंधन की स्टार प्रचारक होगीं।
कल्पना राजनीति में जोर शोर से सक्रिय हो गई हैं। वह बड़ी-बड़ी सभाओं को संबोधित कर रही हैं।
पार्टी में भी उनकी सक्रियता बढ़ रही है। पार्टी के कई निर्णयों में भी उनकी सहमति ली जा रही है। इसलिए पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की कमान सौंपी जायेगी।
वह ना केवल झामुमो बल्कि सहयोगी दलों के लिए प्रचार करेंगी। इस बीच कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच गई हैं। वहां जनता से रुबरू होंगी।
सूचना है कि वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव भी लड़ेंगी। वहीं लोकसभा के लिए झामुमो प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करेंगी।
बता दें कि इस वक्त गांडेय सीट खाली है। 31 दिसंबर को गांडेय के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था।
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है। ऐसे में यहां राजनीति चरम पर है।
भले ही वोटिंग 20 और 25 मई को है, लेकिन नेता अभी से ही मतदाताओं तक पहुंचने में जुट गए हैं।
इसी कड़ी में गिरिडीह में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का दो दिवसीय दौरा हो रहा है।
कल्पना सोरेन ने अपनी टीम भी बना ली है। उनकी टीम में विश्वविद्यालय के युवा नेताओं को जगह दी गई है। जो पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं।
बताया गया कि झामुमो रांची महानगर के डॉ तनुज खत्री, जहां उनका मीडिया व प्रचार प्रसार को देखेंगे।
वहीं डॉ तारकेश्वर महतो विधायकों, कार्यकर्ताओं से मिलने-मिलाने का काम करेंगे।
इसे भी पढ़ें