नई दिल्ली, एजेंसियां। विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।
कल्पना सोरेन ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता।
इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी।
दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां उमड़ा जन सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है।
आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है।
इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।
कल्पना सोरेन ने कहा कि 2019 में जबसे झारखंड में जनता की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार बनी, उसे गिराने के प्रयास शुरू कर दिये गये।
जब तक हेमंत सोरेन गिरफ्तार नहीं हुए उन्हें परेशान किया जाता रहा। अंततः बिना वजह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे झारखंड की जनता गुस्सा है। अब जनता की अदालत अपना फैसला सुनायेगी और यह तानाशाह सरकार जायेगी।
इसे भी पढ़ें
लोकतंत्र बचाओ रैली शुरू, मंच पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, भाजपा ने कसा तंज