रांची। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व सीएम हेसंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी अकाउंट चल रहा है।
इसे लेकर कल्पना सोरेन ने रांची के गोंदा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि यह अकाउंट जनवरी 2024 से चलाया जा रहा था।
पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकाउंट किसके द्वारा चलाया जा रहा है।
इस केस का अनुसंधान गोंदा थाना प्रभारी अजय सिन्हा कर रहे हैं। वह साइबर सेल की मदद से एक्स अकाउंट का ip address हासिल करने का प्रयास कर रहे है।
जिससे जिस मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ये एक्स अकाउंट बनाया गया है उसे चिह्नित किया जा सके।
मामले को लेकर कल्पना सोरेन ने बताया कि @kalpnasoren_jmm नाम से एकाउंट न तो उनके द्वारा और न ही पार्टी द्वारा बनाया गया है।
पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी, संथाल आदिवासी समाज की परंपरा