नई दिल्ली। झारखंड में लोकसभा के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग के लिए प्रत्याशियों के नामों को घोषणा कर दी है।
दरअसल बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक देर रात तक चली। जिसमें कांग्रेस ने झारखंड के तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
लिस्ट के अनुसार लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट मिला है। वही, कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जय प्रकाश भाई पटेल को प्रत्याशी बनाया है।
जय प्रकाश पटेल फिलहाल हजारीबाग के मांडू से विधायक हैं। बीजेपी छोड़कर विधायक जेपी पटेल ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद उन्हें हजारीबाग लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, सुखदेव भगत पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। खूंटी से कालीचरण मुंडा का नाम पहले से ही चल रहा था।
इसे भी पढ़ें
कोलकाता के ढाकुरिया इलाके में रेलवे पटरियों के किनारे पर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग