Monday, October 20, 2025

19वीं सदी के महान समाज प्रबोधक और विचारक थे ज्योतिबा फुले : कर्मवीर सिंह

- Advertisement -

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में ज्योतिबा फुले जयंती मनाई

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में गुरूवार को प्रदेश कार्यालय में महान दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनायी गयी।

मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 1873 में ‘सत्यसोधक समाज’ की स्थापना की थी।

उनकी समाज सेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल जनसभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई। आज हम सब को उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले का समाज के लिए योगदान अविस्मरणीय है।

ज्योतिराव गोविंदराव फुले महाराष्ट्र के एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, जाति-विरोधी समाज सुधारक और लेखक थे।

उनका काम कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिसमें अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था का उन्मूलन और महिलाओं और उत्पीड़ित जाति के लोगों को शिक्षित करने के उनके प्रयास शामिल हैं।

वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि ज्योतिबा फुले 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे।

इन्हें महात्मा फुले एवं ज्योति बा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इन्होुने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को बंद कराने में लगा दिया।

फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। 28 नवंबर, 1890 को 63 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेंद्र लाल, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल, विस्तारक संयोजक मनोज दुबे, विस्तारक सह संयोजक सुबोध कांत तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

राजनीतिक दलों के नगर निकाय चुनाव लड़ने पर रोक नहीं, चिह्नों का आवंटन मनमाने तरीके से नहीं : अदालत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories