रांची। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड के छात्रों के साथ पूरा न्याय होगा।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को चौहान ने यह आश्वासन दिया। ये छात्र शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे थे।
झारखंड में छात्रों के साथ अन्याय हुआः
उन्होंने कहा कि जो अन्याय झारखंड के युवाओं के साथ हुआ है, उसकी मिसाल पूरे भारत में कहीं नहीं है।
हेमंत सरकार में बार-बार पेपर लीक हो रही है। इसके पीछे गहरा षडयंत्र है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
प्रदेश सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार में आते ही जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
सभी 2.87 लाख सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे। भाजपा बच्चों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेईमानी पूर्वक अगर कोई परीक्षा हुई है, तो उसके रिजल्ट क्यों घोषित होने चाहिए? जिन्होंने पेपर लीक किया है, वह जेल जाएंगे।
इसे भी पढ़े
रांची के बापू वाटिका में छात्रों की अदालत, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर बन रही आंदोलन की रणनीति