Tuesday, September 30, 2025

साइड रोल्स से मेन लीड तक का सफर ,[Journey from side roles to main lead]

- Advertisement -

स्टारकिड होने के बावजूद भी करनी पड़ी 5 साल तक स्ट्रगल

मुंबई,एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आदित्य रॉय कपूर को बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है।

आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड रहे हैं जिन्होंने 5 साल तक छोटे किरदारों में एक्टिंग के गुण सीखे।

लेकिन मौका मिलते ही हीरो बनकर धड़ाधड़ 2 सुपरहिट फिल्में दे डालीं और 400 करोड़ रुपये कूट दिए। आदित्य रॉय कपूर के 39वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर की कहानी।

स्टारकिड होने के बाद भी 5 साल घिसी ऐड़ियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के देवर और फिल्मी परिवार के स्टारकिड आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर ने जीडी समानी मेमोरियल स्कूल मुंबई से पढ़ाई की और सेंट एंड्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर नौकरी करने लगे।

बतौर वीडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य रॉय कपूर का एक्टिंग में मन लगने लगा। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने 2009 में फिल्मों में साइड रोल्स के जरिए एक्टिंग के गुण सीखने शुरू कर दिए।

2009 में आई फिल्म लंदन ड्रीम्स (London Dreams) से आदित्य रॉय कपूर ने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल निभाया।

इसके बाद 2010 में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म एक्शन रीप्ले में भी छोटा लेकिन दमदार रोल किया।

करीब 5 साल तक छोटे किरदारों को निभाने के बाद आदित्य रॉय कपूर को मौका मिला और हीरो बन गए। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2‘ में बतौर हीरो काम किया और बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया।

इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और 107 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर डाला। बतौर हीरो पहली ही फिल्म से आदित्य रॉय कपूर का करियर आसमान छूने लगा।

इसके बाद इसी साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी‘ में भी आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आदित्य रॉय कपूर ने 2013 में ही 2 फिल्मों के जरिए 400 करोड़ रुपयों की कमाई अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर को करा डाली।

इसके बाद आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के स्टार बन गए। अब आदित्य रॉय कपूर अपने अब तक के करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें

अनंत – राधिका के आशीर्वाद समारोह में रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Save phone battery: फोन की बैटरी बचाएं: 100% चार्जिंग छोड़ें और बैटरी बचाने के आसान उपाय अपनाये

Save phone battery: नई दिल्ली, एजेंसियां। कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने स्मार्टफोन को हमेशा 100% तक चार्ज रखते हैं। लेकिन यह...

Ashok Choudhary: प्रशांत किशोर का बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला: “200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की,...

Ashok Choudhary: पटना, एजेंसियां। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस...

India Asia Cup: PM मोदी के ट्वीट से पाकिस्तानी मंत्रियों में हड़कंप, एशिया कप में भारत की जीत का...

India Asia Cup: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत...

BJP leader Printu Mahadevan: भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ राहुल गांधी को मौत की धमकी देने पर केस...

BJP leader Printu Mahadevan: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है...

Maa Mahagauri: मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी, जाने कथा और पूजन विधि

Maa Mahagauri: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व...

RBI repo rate 2025: दिवाली से पहले हो सकती है रेपो रेट में कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

RBI repo rate 2025: मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...

OpenAI parental controls: ओपनएआई ने ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स लागू किए, किशोरों की सुरक्षा हुई मजबूत

OpenAI parental controls: नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने ChatGPT में बड़े बदलाव किए हैं, खासतौर पर 13 से 18 साल के यूजर्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories