SBI Vacancy 2025: एसबीआई में एससीओ के 996 पदों पर भर्ती शुरू, जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया

2 Min Read

SBI Vacancy 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है। 2 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 996 रिक्तियों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में तीन प्रमुख पद शामिल हैं वीपी वेल्थ (SRM) के 506 पद, एवीपी वेल्थ (RM) के 206 पद और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 284 पद। ये सभी पद बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

VP Wealth (SRM): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। MBA (वित्त/बैंकिंग/मार्केटिंग) तथा NISM/CFP/CFA प्रमाणपत्र रखने वालों को वरीयता मिलेगी। 6 वर्ष का संबंधित अनुभव जरूरी है।

AVP Wealth (RM): स्नातक अनिवार्य है। पोस्ट ग्रेजुएशन और वित्तीय प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 3–4 साल का बैंकिंग या वेल्थ मैनेजमेंट अनुभव आवश्यक है।

Customer Relationship Executive: स्नातक होना अनिवार्य है और दोपहिया चलाने का वैध लाइसेंस होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होगी। न्यूनतम योग्यता पूरा करने मात्र से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत, टेलीफोनिक या वीडियो साक्षात्कार लिया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों के साथ CTC पर अलग से चर्चा होगी।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है, जबकि सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 750 रुपये निर्धारित है। शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं होगा।एसबीआई की यह भर्ती बैंकिंग करियर की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।

Share This Article