Latest NewsPakistan political turmoil: पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज: इमरान खान की बहन को जेल में मिलने की मंजूरी

Pakistan political turmoil: पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज: इमरान खान की बहन को जेल में मिलने की मंजूरी

Pakistan political turmoil

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। सरकार ने उनकी बहन डॉ. उजमा खान को रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में उनसे मिलने की अनुमति दे दी है। लगभग एक महीने बाद पहली बार किसी परिजन को इमरान खान से मुलाकात का अवसर दिया गया है। यह फैसला तब आया जब जेल के बाहर बड़ी संख्या में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थक इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में जेल में बंद 73 वर्षीय इमरान खान से पिछले एक महीने से किसी भी परिजन या पार्टी नेता को मिलने की इजाजत नहीं मिल रही थी। लगातार इनकार के कारण सोशल मीडिया पर उनकी सेहत और जीवित होने को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं। हालांकि जेल प्रशासन ने दावा किया है कि इमरान खान बिल्कुल स्वस्थ हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल प्रशासन ने डॉ. उजमा को जेल परिसर के अंदर बुलाया, जहां उनसे उनकी मुलाकात कराई जाएगी। जेल के बाहर इस समय भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं, वहीं पीटीआई ने भी बयान जारी कर कहा कि देखते हैं सरकार अपने वादे पर कायम रहती है या नहीं।स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। पंजाब सरकार ने अदियाला रोड सहित आठ किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया है।

पूरे रावलपिंडी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है और रावलपिंडी व इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है। स्कूल–कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और रास्तों पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। वकीलों के एक समूह ने इमरान को आइसोलेशन में रखने के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

इससे पहले इमरान खान के बेटे कासिम खान ने उनके जिंदा होने का सबूत तक मांग लिया था। बढ़ती अटकलों और जनदबाव के बीच सरकार अब विपक्ष के निशाने पर है, जबकि मुलाकात के बाद उनकी सेहत को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles