State Bank of India recruitment
नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक महत्वपूर्ण अवसर दिया है। बैंक ने 116 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और श्रेणी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें शामिल हैं:
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) – 12 पद
- डेप्युटी मैनेजर (DM) – 43 पद
- डेप्युटी मैनेजर (CA) – 61 पद
सभी पद स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो उम्र में अधिक वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा और छूट
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23-25 वर्ष और अधिकतम आयु 35-42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पद अनुसार योग्यता
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – संबंधित डिग्री और अनुभव आवश्यक
- डेप्युटी मैनेजर (IS Audit) – B.E./B.Tech (IT/Computer) और ऑडिट अनुभव आवश्यक
- डेप्युटी मैनेजर (CA) – उम्मीदवार का CA होना अनिवार्य
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएँ। “Careers” सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। सभी जानकारियों की जांच के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।








