Railway recruitment 2026: 5349 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

3 Min Read

Railway recruitment 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे ने बड़ा अवसर प्रदान किया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उपलब्ध पद और ट्रेड

इस भर्ती के तहत कुल 5349 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं। सबसे अधिक पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में उपलब्ध हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। जो उम्मीदवार 10वीं या आईटीआई के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी: एससी-एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।

चयन प्रक्रिया और शुल्क

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को फाइनल चयन मिलेगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो अधिक आयु वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Share This Article