JobsRailway Recruitment: दक्षिण पूर्व रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए बड़ा मौका

Railway Recruitment: दक्षिण पूर्व रेलवे में 1785 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए बड़ा मौका

Railway Recruitment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने अप्रेंटिस के 1785 पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर आवेदन की सुविधा 18 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह भर्ती 10वीं पास और आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक/10+2 प्रणाली) में कम से कम 50% अंक और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए मैट्रिक या जन्म प्रमाणपत्र में दर्ज आयु को ही मान्य माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है। हर ट्रेड की मेरिट सूची 10वीं कक्षा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके लिए सभी विषयों में हासिल अंकों को शामिल किया जाएगा, न कि किसी एक विषय को। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

JPSC 6th Civil Service Revised Result: खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो चयनित, आयोग ने तीसरी बार किया संशोधन

JPSC 6th Civil Service Revised Result: रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर संशोधन...

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles