Rail Wheel Factory Recruitment: रेल व्हील फैक्ट्री में 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका

3 Min Read

Rail Wheel Factory Recruitment

बेंगलुरु, एजेंसियां। रेलवे में अप्रेंटिस बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Rail Wheel Factory (RWF), बेंगलुरु ने वर्ष 2025-26 प्रशिक्षण सत्र के लिए विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 192 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और एनटीसी प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

192 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (COE ग्रुप), इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर पंजीकृत डाक के जरिए या फैक्ट्री परिसर में बनाए गए ड्रॉप बॉक्स में जमा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच कर लें।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।इसके अलावा संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (NTC) होना जरूरी है। बिना एनटीसी प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वजीफा दिया जाएगा। फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए ₹12,261 प्रति माह स्टाइपेंड निर्धारित है। वहीं सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (COE ग्रुप) के लिए ₹10,899 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण और अन्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे।रेल व्हील फैक्ट्री की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे सेक्टर में प्रशिक्षण लेकर अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या देरी से बचा जा सके।

Share This Article