NASA Summer Internship 2026
नई दिल्ली, एजेंसियां। स्पेस और साइंस में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए NASA का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू हो गया है। यह अवसर छात्रों को असली स्पेस प्रोजेक्ट्स पर काम करने, NASA के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ सीखने और अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने का मौका देता है।
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है। इस इंटर्नशिप के लिए किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि केवल STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) बैकग्राउंड वाले छात्र ही नहीं, बल्कि जो छात्र स्पेस, रिसर्च या इनोवेशन में रुचि रखते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
इंटर्नशिप के लाभ
यह पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जिसमें चयनित छात्रों को स्टाइपेंड दिया जाएगा। छात्रों को NASA के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें रिसर्च प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और कई अहम मिशनों से जुड़े कार्यों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी स्किल्स और ज्ञान दोनों मजबूत होंगे।
चयन प्रक्रिया
छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड, पर्सनल स्टेटमेंट, रिसर्च या प्रोजेक्ट अनुभव और स्किल्स चयन के लिए महत्वपूर्ण होंगे। आवेदन करते समय छात्रों को अपने अनुभव और उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है।
आवेदन कैसे करें
छात्र NASA की आधिकारिक इंटर्नशिप वेबसाइट पर जाकर OSTEM सेक्शन में समर 2026 इंटर्नशिप चुनें। अपना अपडेटेड रिज्यूमे और कवर लेटर तैयार कर ऑनलाइन आवेदन जमा करें।यह इंटर्नशिप छात्रों के लिए अपने सपनों को स्पेस और टेक्नोलॉजी में कैरियर में बदलने का सुनहरा मौका है।
