Agniveer Air Recruitment: भारतीय वायुसेना ने अगस्त-सितंबर में अग्निवीर वायु भर्ती रैली के शेड्यूल की घोषणा

2 Min Read

Agniveer Air Recruitment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025 का पूरा शेड्यूल जारी किया है, जो इस साल अगस्त और सितंबर में पांच राज्यों में आयोजित की जाएगी। इन राज्यों में पंजाब, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह भर्ती केवल CEE पास उम्मीदवारों के लिए होगी।

रैली का शेड्यूल और स्थान:

जालंधर, पंजाब – 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025
स्थान: राजकीय कला एवं खेल कॉलेज, कपूरथला रोड, जालंधर

वडोदरा, गुजरात – 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025
स्थान: वायु सेना स्टेशन वडोदरा, दर्जीपुरा कैंप, वडोदरा

बारीपदा, ओडिशा – 27 अगस्त से 3 सितंबर 2025
स्थान: बारीपदा स्टेडियम, मयूरभंज जिला, ओडिशा

चेन्नई, तमिलनाडु – 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025
स्थान: 8 वायुसैनिक चयन केंद्र, तांबरम वायु सेना स्टेशन, चेन्नई

मुंबई, महाराष्ट्र – 9 सितंबर से 12 सितंबर 2025
स्थान: मुंबई विश्वविद्यालय, सांताक्रूज़ पूर्व, मुंबई

कौन कर सकता है आवेदन?

आयु सीमा: 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच जन्मे उम्मीदवार
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (किसी भी स्ट्रीम) या समकक्ष परीक्षा पास
न्यूनतम लंबाई: पुरुष और महिला दोनों के लिए 152 सेंटीमीटर
पुरुष उम्मीदवार का सीना: 77 सेंटीमीटर (सांस लेने पर 5 सेंटीमीटर का विस्तार)

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को पहले अग्निवीर वायु का ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) पास करना होगा।
रैली स्थल पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रमाण और एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:

रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।
युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने का यह बेहतरीन मौका है!

इसे भी पढ़ें

Government jobs: PM मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं