Government Jobs: RRB NTPC में 3058 पदों पर वैकेंसी के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 दिसंबर तक करें आवेदन

3 Min Read

Government Jobs:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी में 3058 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन 07 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2025 के बीच किए जा सकेंगे।

पदों का विवरण :

  • पद का नाम पदों की संख्या
  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 2424
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 394
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 163
  • ट्रेन क्लर्क 77
  • कुल पदों की संख्या 3058
  • शैक्षणिक योग्यता :
  • कम से कम 55% अंकों के साथ 12वीं पास
  • उम्र सीमा :
  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 30 वर्ष
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • फीस :
  • एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडबल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज या ईबीसी : 250 रुपए
  • अन्य : 500 रुपए
  • स्टेज – I क्लियर करने के बाद आरक्षित वर्गों को 250 रुपए और अन्य वर्गों को 400 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे।
  • सैलरी :
  • पद के अनुसार 19,900 – 21,700 रुपए प्रतिमाह
  • चयन प्रक्रिया :
  • सीबीटी- 1
  • सीबीटी-2
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • जरूरी कागजात :
  • आधार कार्ड
  • सिग्नेचर
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • परीक्षा प्रणाली :
  • सीबीटी – 1 एग्जाम :
  • सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक
  • जनरल अवेयरनेस 40 40
  • मैथ्स 30 30
  • जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग 30 30
  • टोटल 100 100
  • सीबीटी – 2 एग्जाम :
  • सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक
  • जनरल अवेयरनेस 50 50
  • मैथ्स
  • 35 35
  • जनरल इंटेलिजेंसी एंड रीजनिंग 35 35
  • टोटल 120 120
  • ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
आपके सामने रेलवे जोन की लिस्ट खुल जाएगी। जिस जोन के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
Check Ability पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Share This Article