Delhi Police Recruitment 2025: SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का एग्जाम शेड्यूल, कॉन्स्टेबल से लेकर AWO/TPO तक सभी डेट फाइनल

2 Min Read

Delhi Police Recruitment 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल ड्राइवर, हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल, और AWO/TPO समेत कुल चार प्रमुख भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। अब अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

कौन-कौन सी भर्तियों का शेड्यूल जारी हुआ?

SSC ने दिल्ली पुलिस की निम्नलिखित भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की हैं—

जानें कब किस भर्ती का एग्जाम:

SSC की तरफ से जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार पहले दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
आइए जानते हैं कि कब किस भर्ती का एग्जाम आयोजित किया जाएगा ?

  • दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती- 16-17 दिसंबर 2025
  • दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव महिला-पुरुष भर्ती-18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026
  • दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती- 7 से 12 जनवरी 2026
  • दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर- AWO/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर TPO) भर्ती- 15 से 22 जनवरी 2026
CBT मोड में होगा एग्जाम, ये सवाल पूछे जाएंगे:

दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 एग्जाम कंम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगा. ड्राइवर भर्ती एग्जाम में जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस के 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही व्हीकल मेंटेनेंस, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रोड सेंस, ट्रैफिक रूल्स, सिग्नल व्हीकल से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 नंबर का सवाल होगा। प्रत्येक सवाल 1 नंबर का होगा। गलत जवाब में 0.25 की निगेटिव मार्किंग होगी।

वहीं दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम में जनरल नॉलेज/करंट अफेयर्स से जुड़े 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही रीजनिंग से 25 सवाल, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 15 सवाल और कंप्यूटर के 10 सवाल पूछे जाएंगे।100 नंबर के इस पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा। एग्जाम के बाद फिजिकल फिर मेडिकल टेस्ट होगा।

Share This Article