Bihar IAS appointments: बिहार को मिले 10 नए IAS अधिकारी, सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा को मिला होम कैडर

1 Min Read

Bihar IAS appointments

पटना, एजेंसियां। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में चयनित उम्मीदवारों के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। इस बार बिहार राज्य को 10 नए IAS अधिकारी मिले हैं। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा जारी सूची में कुल 179 उम्मीदवारों के कैडर तय किए गए हैं।

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के अथरी गांव निवासी राज कृष्ण झा, जिन्होंने UPSC में रैंक 8 हासिल किया था, उन्हें होम कैडर बिहार मिला है। राज कृष्ण को कुल 1031 अंक मिले थे, जिसमें 831 अंक लिखित परीक्षा में और 200 अंक इंटरव्यू में थे।

बिहार को मिले नए IAS

बिहार को मिले अन्य नए IAS में रैंक 49 सौरव सिन्हा (झारखंड निवासी), रैंक 67 फरखंदा कुरैशी (मध्य प्रदेश), रैंक 69 कुमुद मिश्रा (होम कैडर), रैंक 75 केतन शुक्ला (उत्तराखंड), रैंक 76 कल्पना रावत (दिल्ली), रैंक 77 नीलेश गोयल (राजस्थान), रैंक 141 प्रिंस राज (दिल्ली), रैंक 320 अमित मीणा और रैंक 989 दीपक कुमार शामिल हैं। UPSC का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था। सर्विस अलॉटमेंट के बाद अब कैडर अलॉटमेंट जारी होने से नए IAS अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

Share This Article