Monday, June 23, 2025

हजारीबाग की रैली में आज झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, चंपाई और कल्पना भरेंगे हुंकार

रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा सभा के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है।

इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी हुंकार भरेंगी। यह रैली हजारीबाग जिला में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर मटवारी गांधी मैदान में होगी।

इस रैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावा राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, हजारीबाग जिला संयोजक संजीव बेदिया समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

रैली सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जिला संयोजक संजीव बेदिया ने बताया कि इस रैली में जिले भर से 20 हजार से अधिक झामुमो नेता और समर्थक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से भाजपा भगाओ और झारखंड बचाओ का नारा बुलंद किया जाएगा।

समारोह में झारखंड की कला संस्कृति की झलक दिखेगी। स्थानीय कलाकार ढोल मांदर नगाड़ा व अन्य वाद्ययंत्र के साथ अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

वही कार्यकर्ता परंपरागत वेशभूषा और तीर धनुष जैसे परम्परागत हथियार के साथ शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 1.09 करोड़ कैश जब्त

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img