रांची, एजेंसियां। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद ने इंडिया गठबंधन की ओर से सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया।
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहें। नामांकन दाखिल करने के बाद महागठबंधन के नेता विधानसभा से विक्ट्री का साइन दिखाते हुए बाहर निकले।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने भी पर्चा भर दिया है। बता दें कि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। 21 मार्च को वोटिंग होनी है।
सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। बीते रविवार को ही उनकी नाम की घोषणा की गई थी।
सरफराज अहमद गांडेय से विधायक थे। उन्होंने 31 दिसंबर को अपने विधायकी से इस्तीफा दिया था। उस वक्त कहा जा था कि उस सीट से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
राज्य में राजनैतिक संकट के बीच सरफराज अहमद ने जो बलिदान दिया उन्हें उसका इनाम राज्यसभा के रुप में मिल गया है।
बता दें कि झारखंड में 2 राज्यसभा सीट खाली होने जा रही है। कांग्रेस के धीरज साहू और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल इस साल मई में खत्म होने जा रहा है। इसे लेकर ही यहां चुनाव कराए जा रहें हैं।
इसे भी पढ़ें





