Tuesday, June 24, 2025

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

रांची : झारखंड में बारिश के बाद बढ़ते ठंड को देखते हुए झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष और युवा समाजसेवी फरीद खान के नेतृत्व में मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।

सुबह से ही गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर ठंड में ठिठुरते लोगों को राहत देने के अभियान में फरीद खान जुट गए।

इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक, अंजुमन प्लाजा चौक, इकरा मस्जिद चौक, सुजाता चौक, और मुख्य मार्ग पर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ फरीद खान की ओर से 100 से अधिक कंबल निर्धन और असहाय लोगों के बीच वितरित किया गया।

इसके साथ ही लोगों को शिक्षित करने का आह्वान भी किया गया। फरीद खान ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सबको बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

जरूरतमंद गरीब निर्धन और असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों का भी कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करे।

ताकि शिक्षित होकर वे देश और समाज की सेवा कर सके। मौके पर झामुमो पूर्व जिला अध्यक्ष आफताब आलम, अमन खान, मो कर्फू, पप्पू भाई, मो सोनू, आबिद अंसारी, गुड्डू नाजिम, मो प्रिंस सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

श्रमिक संगठनों ने 16 फरवरी को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Patna Mahavir Temple: पटना महावीर मंदिर से 20 लाख की ठगी [20 lakhs fraud from Patna Mahavir Mandir]

Patna Mahavir Temple: पटना, एजेंसियां। पटना के प्रसिद्ध महावीर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img