Sunday, July 27, 2025

राज्यसभा सांसद बने प्रदीप वर्मा पर झामुमो ने लगाये गंभीर आरोप

कहा-नामांकन के दौरान संपत्ति छुपाई भाजपा नेता ने

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा सांसद बने प्रदीप वर्मा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। झामुमो का आरोप है कि नामांकन के दौरान प्रदीप वर्मा ने अपनी संपत्ति छुपाई है।

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नाम, पता, संपत्ति और कई अन्य चीजों के बारे में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र के साथ अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी है।

लोकसभा चुनाव के बाद झामुमो इस गंभीर मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग के पास जाएगा और न्याय की गुहार लगाएगा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाली भाजपा ने आजमगढ़ के व्यक्ति को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया। झामुमो भाजपा के इस चेहरे को जोरदार ढंग से उजागर करेगा।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मूलरूप से आजमगढ़ निवासी प्रदीप वर्मा वर्ष 2000 में बिरला के फर्म में नौकरी करने रांची आए।

उन्हें बिरला के हॉस्पिटल और स्कूल का एमडी बनाया गया। केयर टेकर बनाया गया। उसके बाद उनकी संपत्ति दिन दुनी, रात चौगुनी की दर से समृद्धि होती गई। पर अपने शपथ पत्र में उन्होंने कई तथ्यों को छुपा डाला है।

उन्होंने नहीं बताया कि अनगड़ा के महेशपुर में उनका फार्म हाउस है। खेलगांव में फ्लैट है। पंडरा के पास फ्लैट है।

सरला बिड़ला परिसर के अंदर दवा की दुकान भी उनकी है। अरगोड़ा में भी भूखंड है। आजमगढ़ में भी भू-खंड और पैतृक संपत्ति है। वहां शानदार महल है।

सुप्रियो ने कहा कि शपथ पत्र में उन्होंने अपना पता रांची का दिया है। किसी डीड में महिलौंग तो किसी में पुरुलिया रोड का भी पता है। कहा कि प्रदीप वर्मा ने कॉलोनी बसायी है।

डेवलपर के साथ 40% की दर पर एग्रीमेंट किया है। झामुमो के पास इसके दस्तावेज हैं। दिलचस्प यह भी है कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता का नाम कहीं रामअवतार प्रसाद तो कहीं रामअवतार प्रसाद वर्मा बताया है। उनके सात बैंकों में खाते हैं।

झामुमो ने सवाल खड़ा किया है कि जब सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था, तो भाजपा ने कई तरह के प्रश्न खड़े किए थे।

भाजपा के एक उछल-कूद करने वाले सांसद ने राजभवन और चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम है, इसलिए गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता।

गैर विधायक झारखंड का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। लेकिन हरियाणा में क्या हुआ। गैर विधायक को कैसे मुख्यमंत्री बना दिया गया। इस बारे में बाबूलाल मरांडी को राज्य की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

झामुमो के आरोपों को बेबुनियाद बताया प्रदीप वर्मा ने

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदीप वर्मा ने कहा है कि यह जीत प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिनके अथक परिश्रम से ही ऐसे सुखद परिणाम मिलते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने झामुमो के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो यह अवसर दिया है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संसद के उच्च सदन में प्रदीप वर्मा झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे।

इसे भी पढ़ें

सीपीआर तकनीक से बचाई जा सकती है हृदयाघात पीडितों की जान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories