रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए।
यहां सुदेश ने कहा है कि साढ़े चार साल से सत्तारूढ़ झामुमो- कांग्रेस ने राज्य का बड़ा नुकसान किया है।
झामुमो से इस राज्य को बचाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। लोकसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत के बाद से ही झामुमो की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
यह चुनावी साल झारखंड के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी पर दोहरी जिम्मेदारी है।
लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों चुनावों में हमें संगठनात्मक मजबूती के आधार पर जीत हासिल करनी है।
इस मिलन समारोह में बुंडू के कई समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने सुदेश महतो के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी समाज के हर वर्ग की चिंता करने के साथ और उनके विचार, भावना को साथ लेकर चलती है।
आप सभी के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में क्षेत्र में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
इन्होंने ली सदस्यताः
सुफल उरांव पूर्व उपमुखिया तमाड़ पूर्वी, दिनबंधु प्रमाणिक उपमुखिया तमाड़ पश्चिमी, पंडरी देवी (वार्ड सदस्य) बेड़ापाड़ा पुरनानगर पंचायत, निवारण समद, भागीरथ मुंडा, सुमित्रा देवी, मंगल मुंडा, भरत मुंडा, सुबरन मुंडा, लखीराम मुंडा, रंजन मछुआ, सिकंदर अहीर समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसे भी पढ़ें
बाबूलाल बोले-चंपाई सोरेन कितनी भी कोशिश कर लें, चाईबासा में कमल ही खिलेगा