Shibu Soren:
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले एक महीने से दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के अंतिम सप्ताह में किडनी संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ने लिखा
उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर दी। उन्होंने लिखा,”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”
झारखंड मुक्ति मोर्चा
शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक रहे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों और झारखंड राज्य की स्थापना के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और करीब 38 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व किया।उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और केंद्र सरकार में कई बार मंत्री पद पर कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, आंदोलन और जनहित की राजनीति का प्रतीक माना जाता है।
शिबू सोरेन का जाना न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री, राज्यपालों, विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।उनका अंतिम संस्कार झारखंड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें
Shibu Soren: शिबू सोरेन की सेहत में हो रहा सुधार, झारखंड में हो रही प्रार्थना