रांची। यूपी के अमरोहा में 11-13 मार्च तक राष्ट्रीय महिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इसमें झारखंड की बेटियां भी अपना कौशल दिखायेगी। ।चतुर्थ नेशनल महिला योगासन प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम यूपी के लिए रवाना हो गई है।
टीम में इंदु कुमारी, वंदना कुमारी, किरण तिवारी, अनमोल कौशिक, निलंजना, कोमल राय, ऊषा शर्मा, रंजना किशोर, सुनीता मिढ़ा, अनामिका राम, सरिता एवं नीतू सिंह शामिल हैं।
कोच पूजा सिंह भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुईं। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
पदाधिकारियों ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन सिंह, जिला सचिव संतोषी कुमारी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी आर्य प्रह्लाद, कोषाध्यक्ष सुरजीत घोषाल, चैताली मुखर्जी, शंकर राणा, प्रशांत सिंह, अम्या अंशु, राहुल रंजन, बबलू महतो, सुजीत, सोनाली सरकार, टेक्निकल हेड चंदू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें
वंचित अभ्यर्थी को 4 सप्ताह में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त करने का आदेश