सीएम हेमंत से लगाई बचाने की गुहार
अगरतल्ला, एजेंसियां। झारखंड के जमशेदपुर में स्किल ट्रेनिंग के बाद नौकरी देने के नाम पर सहाना प्लोटिंग कंपनी द्वारा झारखंड की कुछ बेटियों को कैद कर लिया गया है।
ऐसा आरोप लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में झारखंड की लडकियां सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगा रही हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है।
उन्हें त्रिपुरा लाया गया है। यहां 12 घंटे काम कराया जा रहा है। न ढंग का खाना मिल रहा और न पैसा दिया जा रहा है।
ऐसे में उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से अपील की है की उन्हें बचा लिया जाये। बच्चियां बहुत परेशान हैं और बार-बार बचाने की गुहार लगा रही हैं।
इसे भी पढ़ें