हंगामे के बाद रांची का कार्निवल बैंक्वेट हॉल सील [Ranchi’s Carnival Banquet Hall sealed after uproar]

1 Min Read

रांची। रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने रांची पुलिस की मदद से की है। बताया जा रहा है कि कार्निवल में हंगामा, मारपीट और बिना अनुमति के शराब परोसने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिक भी दर्ज हुई है। बताया जाता है कि बीते 12 मार्च को कार्निवल में होली को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में युवक और युवतियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा व मारपीट की सूचना पर डोरंडा, अरगोड़ा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची। कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ा।

बुधवार को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक हंगामा होता रहा। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि पुलिस के आने पर अधिकतर लोग तो हट गये, लेकिन कुछ लोग पुलिस से उलझ गये और गाली-गलौज करने लगे। बाद में उन्हें डोरंडा थाना लाया गया। हालांकि, फिर उन्हें छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें

रांची नगर निगम ने की अपील, अलग-अलग रखें गीला व सूखा कचरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं