Sukhdevnagar police:
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है और केवल एक पक्ष के लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अरगोड़ा इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्ष सुखदेवनगर थाना पहुंचे, जहां स्थिति और बिगड़ गई और थाना परिसर में ही हाथापाई की नौबत आ गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने थाना को घेरा
स्थानीय लोगों और परिजनों ने गिरफ्तारी के विरोध में थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि पुलिस को मामले की जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ एक पक्ष को ही दोषी ठहराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष न्याय की मांग की।सूचना मिलने पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। डीएसपी ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही मामले में शामिल सभी पक्षों से अलग-अलग बयान लिए जाएंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और पुलिस की नजर पूरे घटनाक्रम पर है।यह घटना इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें



