शमीम बड़ेहार बनें विधायक प्रतिनिधि, बुढ़मू इलाके में हर्ष [Shamim Badehar becomes MLA representative, Harsh in Budhmu area]

1 Min Read

बुढ़मू। बुढ़मू इंडिया गठबंधन के नेता शमीम बड़ेहार को योजना एवं विकास विभाग तथा प्रशासनिक एवं कार्मिक विभाग का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है। इससे पूरे इलाके में हर्ष है और बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

बधाई देनेवालों में अमन ग्रुप के अध्यक्ष अत्ताउल्लाह अंसारी, अमन राज, सजीबुल अंसारी, यूसुफ अंसारी, कुदूस अंसारी तथा झामुमो महिला अध्यक्ष सुषमा देवी के नेतृत्व में एहसान अंसारी, लाला महली, आरती देवी, जियाउल हक प्रखण्ड अंजुमन बुढ़मू के सचिव तस्लीम अंसारी के नेतृत्व इदरीस अंसारी, अकील अहमद, छोटे खान, नईम अंसारी, सरवर आलम,रफीक अंसारी, एनामुल अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, एवं युथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद सैफुल्लाह के नेतृत्व में हफिज राजा, नदीम शान, मेहरबान अंसारी आदि शामिल हैं। लोगों ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल देकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें

बुढ़मू में फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को मिला एक बड़ा खस्सी और 25 हजार रुपये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं