रांची नगर निगम ने की अपील, अलग-अलग रखें गीला व सूखा कचरा [Ranchi Municipal Corporation appeals to keep wet and dry garbage separately]

1 Min Read


रांची। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए निगम प्रशासन ने एक अपील की है। जिसके बाद लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना होगा। मिक्स कचरा रखने पर निगम के सफाई कर्मी आपके घरों से कचरा कलेक्शन नहीं करेंगे।

रांची नगर निगम ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। जिससे कि कचरा उठाव की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाया जा सके। निगम का यह कदम स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और कचरे के उचित प्रबंधन में मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

रांची नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे दो बिन अभियान के तहत, निगम की आईईसी टीम घर-घर जाकर नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की आवश्यकता और इसके महत्व के बारे में जागरूक कर रही है। इस अभियान के जरिए, नागरिकों को कचरे के सोर्स सेग्रीगेशन के महत्व को समझाया जा रहा है।

जिससे कि नगर निगम को कचरे के उचित डिस्पोजल में मदद मिलेगी और स्वच्छता में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें

रांची नगर निगम ने होली पर सफाई व्यवस्था को लेकर जारी किए विशेष निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं