झारखंड में बारिश का कहर जारी, रांची समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट [Rain havoc continues in Jharkhand, yellow alert in 20 districts including Ranchi]

2 Min Read

Weather Update:

रांची। झारखंड में सक्रिय मानसून ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी रांची सहित राज्य के 20 जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई है और मौसम विभाग ने 4 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज जिलों में भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

Weather Update:राजधानी रांची की सड़कें और नालों का हाल

राजधानी रांची की सड़कें बारिश के पानी से लबालब हैं, नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भरने से खेती-किसानी पर असर पड़ा है और नगर निगम की व्यवस्था बारिश के सामने विफल नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई को झारखंड के उत्तरी जिलों में 30–40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है। वहीं, 6 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और आस-पास के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं।

Weather Update:मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 से 6 जुलाई के बीच पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा 69.6 मिमी चाईबासा में दर्ज की गई, जबकि गोड्डा में अधिकतम तापमान 34.1°C और लातेहार में न्यूनतम 21.7°C रहा। राजधानी रांची का तापमान 28.6°C (अधिकतम) और 23.4°C (न्यूनतम) दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

Weather update : पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं