सरायकेला-खरसावां में हाइवा की चपेट में आने से युवक घायल

1 Min Read

सरायकेला-खरसावां,एजेंसियां: सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह में टाटा-पुरुलिया रोड एनएच-32 पितकी रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे चांडिल रेलवे यार्ड के रैक से कोयला लेकर निकल रही तेज रफ्तार हाइवा बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया।

चपेट में आने से बाइक सवार बांदु गांव निवासी रामपदों महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में रामपदो महतो का कमर से पूरा बायां पैर टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। वहां तुरंत घायल युवक को चांडिल अस्पताल ले जाया गया।

जहां घायल युवक की स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

महावीर रूंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

Share This Article
Exit mobile version