महावीर रूंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

1 Min Read

मनी लॉन्ड्रिंग के हैं आरोपी

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी महावीर प्रसाद रूंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज हो गई है।

ईडी कोर्ट ने ये पिटीशन खारिज कर दी है। महावीर प्रसाद रूंगटा रामगढ़ स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। उन पर लोह अयस्क (आयरन ओर) की तस्करी करने, फर्जी चालान और ट्रांसपोर्टेशन कर 4.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।

इसी मामले में मेसर्स बालाजी तिरुपति और मेसर्स एपिकल एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक राकेश कुमार सिंघानिया भी आरोपी है।

महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया के साथ उनकी कंपनियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की थी।

इस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। साल 2010 में लोह आयरन की तस्करी मामले में सीबीआई ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

बाद में ईडी ने इस केस को टेकओवर किया था। महावीर रूंगटा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पहले ही मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें

सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व पीएम के बेटे और एनडीए प्रत्याशी जेडीएस से निलंबित

Share This Article
Exit mobile version