योगी आदित्यनाथ झारखंड के जमशेदपुर, डोमचांच और बड़कागांव में करेंगे सभा [Yogi Adityanath will hold meetings in Jamshedpur, Domchanch and Barkagaon of Jharkhand]

2 Min Read

रांची। विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 13 तारीख को होना है। इससे पहले सभी राजनीतक दल रेस हो गई है। स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में भाजपा के टॉप प्रचारक झारखंड में कई जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जमशेदपुर,डोमचांच और बड़कागांव में NDA उम्मीदवार के पक्ष में हुंकार भरेंगे।

योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार करने का अलग तरीका है। इनकी सभा को सुनने के लिए लोग घंटो इंतजार करते है। योगी हिदुत्व का एक बड़े चेहरे में से एक है। जिस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते है वहां की फ़िज़ा बदल जाती है।

वोट का बिखराव नहीं होता

कह सकते है कि मोदी के बाद योगी आदित्य नाथ की फैन फॉलोइंग सबसे अधिक है जिसका फायदा चुनाव में भाजपा को मिलता है।

योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा की धरती पर गरजेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं