गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बिरनी को लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। अब यहां बराकर नदी पर पुल बनने जा रहा है। इससे लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
वे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और स्थानीय विधायक विनोद सिंह को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहे हैं। चंपई कैबिनेट ने फैसला लिया है कि बिरनी के बिराजपुर-पलौंजिया से लेकर सरिया के खेसखरी तक जोड़ने वाली 23 किलोमीटर सड़का का चौड़ीकरण होगा।
साथ ही, बराकर नदी पर वृहत पुल निर्माण किया जायेगा। इन दोनों कार्यों के लिए 80 करोड़ 30 लाख की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।
ग्रामीणों ने हर्ष के साथ साथ नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत बगोदर विधायक विनोद सिंह को बधाई दी है। यह जानकारी भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह एवं प्रमुख रामु बैठा ने दी है।
कहा कि इस सड़क को खेसखरी तक जोड़ने के लिए ग्रामीणों काफी समय से मांग कर रहे थे।
इस सड़क के बनने से बिराजपुर, पलौंजिया, बेलाटांड, ढाब, निचितपुर, घोरमोरा, चितनखारी, बेलना, ताराटांड, जमुनियांटांड , परतमानाथ शिव मंदिर धाम, बाराडीह, पिपराडीह, झरखी आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ दूसरे प्रखंड एवं जिले के लोग सीधे जीटी रोड पहुंच सकेंगे।
इसे भी पढ़ें
विमान गिरने की घटना को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर, जांच के आदेश









