झारखंड विधानसभा में महिलाओं का दबदबा [Women’s dominance in Jharkhand Assembly]

1 Min Read

झारखंड। झारखंड के छठे विधानसभा चुनाव में पहली बार सबसे अधिक महिला विधायक बनीं हैं। पिछली बार पांचवें विधानसभा में कांग्रेस की 7 विधायक शामिल थीं। इस बार चुनाव में कुल 128 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। पहले चरण में 73 और दूसरे चरण में कुल 55 महिला प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाया। लेकिन, सिर्फ 12 ने ही जीत हासिल की।

जीतने वालों में चार भाजपा और तीन झामुमो की महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। अन्य किसी दल की प्रत्याशी को यह अवसर नहीं मिला। यानी इस बार सदन में कुल 12 महिला जन प्रतिनिधि अपनी बात रखती नजर आयेंगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब 12 महिलाएं चुनाव जीत कर आई हैं।

इसे भी पढ़ें

बेरमो से अनूप सिंह ने जीता विधानसभा चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं