झारखंड के आईपीएस अधिकारियों में बदलाव की बयार: कई प्रोन्नति और सेवानिवृत्ति की तैयारी [Winds of change among IPS officers of Jharkhand: Preparation of many promotions and retirement]

2 Min Read

रांची । झारखंड कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर ने शनिवार, 30 नवंबर को अपनी सेवा से सेवानिवृत्ति ले ली। अजय भटनागर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

आने वाले दो महीनों में झारखंड पुलिस के तीन डीजी रैंक के अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह और एम. मीणा जनवरी 2025 में, जबकि आर.के. मल्लिक 31 जनवरी 2025 को अपनी सेवा पूरी करेंगे।

आईजी और डीआईजी रैंक में प्रोन्नति

नया साल झारखंड पुलिस के कई अधिकारियों के लिए नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। 2007 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी – अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल – एक जनवरी 2025 से आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जाएंगे।

इसके साथ ही, 2011 बैच के छह आईपीएस अधिकारी डीआईजी रैंक में पदोन्नत किए जाएंगे। इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा के नाम शामिल हैं। ये सभी अधिकारी सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में कार्यरत हैं।

नए डीआईजी के लिए संभावनाएं

प्रोन्नत अधिकारियों को राज्य सरकार प्रभारी डीआईजी के रूप में वर्तमान तैनाती स्थलों पर या नए स्थानों पर जिम्मेदारी सौंप सकती है। यह झारखंड पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में मजबूती लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

केंद्र में झारखंड कैडर के ब्यूरोक्रेट्स का बोलबाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं