रांची। झारखंड का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश होगी। वज्रपात और आंधी की आशंका भी है। इस बीच 5 मई तक विभिन्नं जिलों में लू भी चलेगी।
कल कई जिलों में भयंकर लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 2 मई को दी।
मौसम केंद्र के अनुसार राज्यक में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 3 और 4 मई को आसमान मुख्यकत: साफ रहेगा। मौसम में 4 मई के बाद बदलाव की संभावना जताई गई है। 5 मई को कुछ जिलों में बादल छायेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें








