रांची में वोटिंग के दिन मौसम रहेगा सुहावना

2 Min Read

झारखंड में बारिश और वज्रपात का आरेंज अलर्ट

रांची। झारखंड में मौसम के बदलाव के कारण राजधानी का तापमान गिर गया है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि रहा।

साथ ही रांची में 25 मई को मतदान के दिन मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है।

इसका असर 25 मई से राजधानी और आसपास के इलाकों में भी दिखेगा। मौसम के मिजाज में बदलाव 27 मई तक रह सकता है।

इससे कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होगी। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि से भी कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है।

निम्न दबाव का असर संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में ज्यादा रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक इससे लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बताते चलें कि, मौसम विभाग ने 23 मई से 25 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 23 मई को राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ तेज हवाओं का असर होगा साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।

24 और 25 मई को राज्य के दक्षिणी भाग में गर्जन औऱ तेज हवाओं का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने अभी राज्य में 27 मई तक बारिश के आसार का अनुमान लगाया है।

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 मई को भी राजधानी और आसपास में बारिश हो सकती है। इस दिन रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसी, 4 मजदूर दबे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं