Weather update: रांची में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत [Heavy rain in Ranchi, relief from heat]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

Weather update:

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई और शहर में ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।

Weather update:

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, और दोपहर तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं