Durga Puja in Jharkhand: झारखंड में दुर्गा पूजा पर मौसम की मार, Lightning से 3 मौतें

3 Min Read

Durga Puja in Jharkhand:

रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान तेज बारिश और तूफान ने खुशी का माहौल बिगाड़ दिया है। धनबाद के भूली बी- ब्लॉक में भव्य पूजा पंडाल आंधी और बारिश की वजह से पूरी तरह ढह गया। इस पंडाल का उद्घाटन दो दिन बाद होना था, लेकिन हादसे ने आयोजकों और श्रद्धालुओं को निराश कर दिया।

राजधानी रांची में बारिश का कहर

राजधानी रांची में भी बारिश का कहर देखने को मिला। कई पूजा पंडालों में पानी घुस गया और सड़कें तालाब जैसी बन गईं। इसके बावजूद बारिश रुकने के बाद भक्त पंडालों की ओर उमड़ पड़े। जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित एस-टाइप मैदान में तोरण द्वार गिर गया, जबकि गिरिडीह में दीवार गिरने से अनिता देवी की मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम जिले के फटमदा में खेत में काम कर रहे चक्रधर कुंभकार और प्रभाष सिंह पर ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई। पलामू जिले के बाड़ों गांव में ठनका गिरने से छह साल की बच्ची की भी जान चली गई। इस तरह झारखंड में Lightning और तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हुई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं की संभावना है। 28 से 30 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट है। 1 और 2 अक्टूबर को पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया

मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी कारण झारखंड में लगातार बारिश और तूफानी हवाओं की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने जनता से सावधानी बरतने और पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें

Ranchi traffic will change: दुर्गा पूजा को लेकर 27 सितंबर से बदलेगा रांची का ट्रैफिक


Share This Article
Exit mobile version