रंगदारी न देने पर वासेपुर के घर पर बम से हमला, धमकी से सहमा परिवार [Wasseypur house attacked with bomb for not paying extortion money, family frightened by threat]

1 Min Read

धनबाद, एजेंसियां। वासेपुर के नबी नगर इलाके में रंगदारी की धमकी का नया मामला सामने आया है।

स्थानीय निवासी अली राजा ने बैंक मोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता के मोबाइल नंबर पर फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

अली राजा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे उनके घर के दरवाजे पर बम फेंककर हमला किया गया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई है। यह हमला धमकी देने वालों की ओर से परिवार को डराने के उद्देश्य से किया गया था।

घटना के बाद से अली राजा और उनका परिवार बेहद सहमा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वालों की पहचान करने के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें

कोयलांचल में आतंक का दूसरा नाम-गैंग्स आफ वासेपुर का प्रिंस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं