देवर-भाभी में जुबानी जंग, बसंत के दावों पर सीता सोरेन का पलटवार

3 Min Read

दुमका। झारखंड में देवर-भाभी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

झारखंड के मंत्री और झामुमो नेता बसंत सोरेन के दावों पर उनकी भाभी और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा है कि बसंत सोरेन खुद ही बीजेपी ज्वाइन करने को आतूर हैं। झामुमो के लोग भ्रम नहीं पालें।

बसंत सोरेन से हुई उनकी मुलाकात के दौरान इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। ये बातें सीता सोरेन ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कही।

दरअसल, बसंत सोरेन ने एक दिन पहले ही मीडिया में बयान दिया था कि सीता सोरेन से मुलाकात हुई थी।

उन्होंने कहा था कि वह परिवार में लौटना चाहती हैं। उनकी बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। उनके इसी बयान का आज सीता सोरेन जवाब दे रही थीं।

सीता सोरेन ने कहा कि बसंत सोरेन ने मेरे बारे में जो बयान दिया है वह सब बिल्कुल बेबुनियाद हैं।

जबकि सच तो यह है कि मैं जब कल अपने खिजुरिया आवास पर गई थी तो वहां बसंत सोरेन ने मुझे भाजपा में शामिल होने और यहां मुझे मिल रहे सम्मान को लेकर बधाई दी थी। साथ ही कहा कि मेरे लिए भी आप भाजपा में कोई बेहतर स्थान देखें।

सीता सोरेन ने कहा कि बसंत सोरेन इन दिनों झामुमो में जो चल रहा है, उससे परेशान हैं। जब से कल्पना सोरेन पार्टी में सक्रिय हुई हैं, वह अपने आप को दरकिनार महसूस कर रहे हैं।

हाल ही में रांची में जो उलगुलान रैली हुई थी उसमें भी उन्होंने कल्पना सोरेन के साथ मंच साझा नहीं किया था।

कल्पना सोरेन ने आते ही झामुमो पर कब्जा जमा लिया है। इससे बसंत सोरेन उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

यही वजह है कि वह भाजपा में आना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने मुझसे बात की है।

झामुमो में किस पद पर हैं कल्पना सोरेन

सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो में कल्पना सोरेन किस पद पर हैं यह स्पष्ट करना चाहिए। वर्तमान मुख्यमंत्री को भी उपेक्षित किया जा रहा है।

हाल ही में राहुल गांधी के र्काक्रम में यह दिखा। मोदी परिवार में जो सम्मान मिला है, उससे अब झामुमो परिवार की ओर झांकना भी नहीं चाहती हूं।

अब वहां केवल महाभारत की स्थति बनी हुई है और उस महाभारत से दूर रहकर क्षेत्र का विकास करना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें

प्रीमियम कलेक्शन में LIC ने मारी बाजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं